परम संत विश्व विख्यात बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का मुक्तिदिवस महापर्व पर सत्संग एवं भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया

रामपुरिया। ग्राम रामपुरिया में मथुरा के परम संत विश्व विख्यात बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का मुक्तिदिवस महापर्व पर सत्संग एवं भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। देश में आपातकाल में 29 जून 1975 से 23 मार्च 1977 तक बाबा जयगुरुदेव जी महाराज 21 महीने कारागार में रहने के बाद तिहाड़ जेल दिल्ली से रिया हुए थे । उसी दिन से मुक्ति दिवस महापर्व के रूप में हर्षोउल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है ।
इस समय से प्रतिवर्ष 23 मार्च से 30 मार्च तक यह मुक्ति दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है। इस दिन सुबह से बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के अनुयाई अपने घरों पर श्वेत ध्वज फहराकर नित्य प्रतिदिन प्रार्थना आरती पूजा अर्चना करते हैं। तथा मुक्ति दिवस पर जगह-जगह गांव गांव में शाकाहारी फेरी के माध्यम से शाकाहारी संदेश दिया है तथा गुरु महाराज के सत्संग वचनों का अमृत पान बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के परम शिष्य श्री बद्रीलाल पाटीदार कराया गया। आत्मा से परमात्मा को मिलने का सरल मार्ग बतलाया गया तथा मानव जीवन के कल्याण के लिए सरकारी सदाचारी बनकर एक नए मानव समाज का निर्माण करने का संकल्प लिया और नित्य सुमिरन ध्यान भजन करने की सरल युक्ति बतलाइए।
इस अवसर पर बाबूलाल टांक ,अमर सिंह निनामा ,केसर सिंह मईडा ,रमेश कुमावत ,वेद प्रकाश गंगवाल, शंभूलाल पाटीदार, भाजी डामर, देवी सिंह कटारा ,दिलीप खराड़ी, फुलाजी खराड़ी, भारत खदेड़ा, तेरसिंह मचार, कांतिलाल मचार, राजेंद्र वसुनिया ,मोहनलाल मुनिया, डुबल भुरिया,शिव भवर, भेरूलाल कटरा, धन सिंह राठौड़ ,रेखा कटरा ,आशा रसवाल ,मंजू कुमावत ,देवराम रसवाल ,निलेश कुमावत ,नीता बाबर ,शांति बाई डामर, निलेश डामर ,राजू खराड़ी, जमुना बाई, मीराबाई, रेशमबाई ,समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में गुरु महाराज के अनुयाई उपस्थित थे।

Play sound