रतलाम । भर्ती अधिकारी रिजनल ट्रेनिंग सेन्टर जवासा नीमच श्री अरविंद गुर्जर ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अन्तर्गत व एनडीआरएफ सिविल डिफेंस भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने हेतु रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सिक्योरिटी, स्किल, काउन्सिलिंग, इण्डिया लिमिटेड जवासा, नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती हेतु कैम्पों का आयोजन 25 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा।
जनपद पंचायत सैलाना में 25 मार्च को, जनपद पंचायत बाजना में 26 मार्च को, जनपद पंचायत पिपलौदा में 27 मार्च को,जनपद पंचायत जावरा में 28 मार्च को, जनपद पंचायत आलोट में 30 मार्च को शिविरों का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक किया जाएगा। इस हेतु अभ्यर्थी जिनकी योग्यता 10वीं पास उम्र 18-50 वर्ष ऊंचाई 168-170 सेमी. वजन 56 से 90 किलो हो, वे आवेदन कर सकते हैं। कैम्प में 10 वी की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साईज की फोटो. प्रोपेक्टिस फार्म फीस 350 रूपये चयनित उम्मीदवार ऑनलाईन क्यू आर कोड के माध्यम से देना होगा। इसमें एक माह का प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। जैसे औद्योगिक क्षेत्र, यस बैंक, एसबीआई बैंक झॉसी का किला, खजुराहो का मन्दिर, अयोध्या रामराजा मन्दिर एवं दिल्ली. नोएडा, यूपी में 14,000 रूपये से 22,000 रूपये के वेतन पर रखा जाएगा, जिसमें सुविधायें पीएफ, पेंशन, मेडिकल, वेतनवृद्धि, प्रमोशन एवं दो बच्चों की पढ़ाई आईपीएस स्कूल देहरादून में करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्यू आर कोड एवं बेवसाईट www.ssciindia.com पर देख सकते है एवं मोबाइल नं. 7089869892 पर जानकारी ले सकते हैं।