जनगणना की फील्ड स्तरीय ट्रेनर प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी

रतलाम । जनगणना की फिल्ड स्तरीय ट्रेनिंग में अनुपस्थित होने पर डॉ. विक्रमसिंह गेहलोद, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय आलोट एवं श्री जावेद अहमद रईस, अतिथि विद्वान, शासकीय महा. विद्यालय ताल को अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। संतोषजनक उत्तर प्राप्त नही होने की दशा में जनगणना कार्य में लापरवाही करने पर 1000 रुपए के जुर्माने और 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।