रतलाम । राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधान अंतर्गत ग्राम गडावदिया तहसील रावटी निवासी श्री जवरचंद डोडियार की खेत में विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड द्वारा मृतक की वारिस पत्नी श्रीमती मडी डोडियार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।