मारू भाम्बी समाज का सामाजिक मिलन समारोह 29 मार्च को
रतलाम। चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर श्री मारू भाम्बी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक मिलन समारोह (गोठ) का आयोजन 29 मार्च 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से श्री हनुमान बाग पर आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजन समिति के संयोजक सोदान बामणिया एवं सहयोगी टीम के सदस्य राजू बालेचा, नरेश बावेल, जितेंद्र बारूपाल और राजेश जोहरम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी मेल-मिलाप, भाईचारा और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मनोरंजक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं में दौड़, चेयर रेस, डांस तथा सॉंफा बांधो जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी, जिससे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान पारंपरिक माहौल के साथ उत्सव का उल्लास भी देखने को मिलेगा।
समिति ने समाज के सभी लोगों से सपरिवार उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम समाज में एकजुटता को बढ़ाते हैं और पारंपरिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।