“संत सदन का शिलान्यास एवं वास्तु विधान”

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्रंमण संस्कृति के महामहिम परम पूज्य पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर , मुनि श्री अप्रमित सागर जी मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्रेयस सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में रामचंद्र नगर में मुनि व्यावृत्ति समिति द्वारा आयोजित संत सदन की भूमि शिलान्यास समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस अवसर पर श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी ने अमृत मंई पियूष देशना में समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से संजोया गया संत सदन निर्माण का सपना आज साकार होने की दिशा में अग्रसर आप लोगे के समर्पण भाव का पुण्य है, मुनि श्री ने कहा किसी भी कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ करो तो वह जरूर सफल होता है!
शिलान्यास की शिलाएं श्री निर्मलजी अग्रवाल, श्री प्रकाशजी सेठी, श्री शरदजी जैन एवं श्री जिनेन्द्र गदिया परिवार द्वारा राखी गई।
सभा का प्रारंभ महिमा जैन के मंगलाचरण से हुआ, मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्री महावीरजी गोधा, श्री शांतिलालजी बड़जात्या, श्री हेमंतजी पाटनी एवं श्री कमलजी डोसी को प्राप्त हुआ एवं मुनि श्री को महिला मंडल, एवं भरत गोधा, विनोद गंगवाल द्वारा शास्त्र भेट किया गया। इस अवसर सकल दिगंबर जैन समाज, रामचंद्र नगर द्वारा संसद के निर्वाचित अध्यक्ष श्री आनंदजी गोधा सम्मान भी किया गया ।
सभा का संचालन मुनि व्यावृत्ति समिति के अध्यक्ष श्री कमालजी अग्रवाल ने किया, क्षेत्र की पार्षद संध्या यादव प्रवेशजी सेठी, धीरज पहाड़िया, सुमित जी छाबड़ा, निलेशजी रावका , रजनीश जैन, प्रीतमजी जैन एवं अजयजी बड़जात्या भरत गोधा इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *