
रतलाम। शबरी सन्देश सामाजिक कल्याण समिति रतलाम की बैठक पलसोड़ी स्थित पाटली डेप पर आयोजित हुई । बैठक में शबरी धाम में प्रभु श्री राम एवं माता शबरी जी की प्रतिमा की स्थापना कर शबरी धाम निर्माण एवं संचालन के संबंध बैठक में चर्चा की गई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए शबरी सन्देश सामाजिक कल्याण समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र निनामा ने बताया कि पाटडी डेम स्थित शबरी धाम का निर्माण किया जाएगा । शबरी धाम में प्रभु श्री राम एवं माता शबरी जी की प्रतिमा एवं गौशाला का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के वाहन चलाने एवं शबरी धाम निर्माण के लिए घर-घर से सहयोग लेने आदि विषय पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई ।
बैठक में शैतानसिंह हाड़ा, कालू महाराज, दशरथ गिरी, कैलाश हारी, सोमा भाभर, नंदू महाराज, सेवाराम भगोरा, अनिल निनामा, नाहर सिंह कटारा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन शैतानसिंह हाड़ा ने किया एवं आभार बालू पारगी ने व्यक्त किया ।