रतलाम। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ’आगम’ द्वारा भगवान महावीर जन्म–कल्याणक दिवस दिनांक 31 मार्च सोमवार को खाचरौद नगर में विशाल रक्तदान एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन सेठ हीरालालजी की बगीची ब्रह्मणीपुरा में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है।
शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी रतलाम की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया जाएगा। शिविर में शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे, जिनके द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच तथा दवाई वितरण किया जायेगा। आगम ग्रुप द्वारा सभी नगरवासियों को इस शिविर में शामिल होकर मानवता के लिए रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया हैं। महिला रक्तदाताओं के लिए महिला स्वास्थ्यकर्मी की विशेष व्यवस्था रहेगी।