बरबड़ हनुमान जी करते हैं सभी की मनोकामना पूर्ण-महापौर प्रहलाद पटेल

सुन्दरकाण्ड व पूजा-अर्चना के साथ हुआ बरबड़ हनुमान मेले का शुभारंभ

रतलाम 29 मार्च । बरबड़ हनुमान जी से जो भी हृदय से मांगता है उसकी मनोकामना बरबड़ हनुमान जी अवश्य पूर्ण करते हैं, मैनें जब-जब हृदय से मांगा उस मनोकामना को बरबड़ हनुमानजी ने पूर्ण किया।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के षुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर मेलो को वृहृद रूप प्रदान किया है तथा प्रतिवर्ष मेलों में नवाचार कर रहें जिससे कि नागरिक मेलो का अधिक से अधिक आनंद लें।
उन्होने कहा कि इस वर्ष पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में दो दिवसीय रतलाम नगर का प्रसिद्ध पुरूष चंटिया रास का आयोजन किया गया है, इस आयोजन हेतु भव्य व्यवस्थाऐं की गई है तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा इसके अलावा 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से सांय 7 बजे हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े का आयोजन किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेलो में किये जा रहे नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन नवाचारों से मेलो में नागरिकों की सहभागिता बढ़ रही है व मेलो को वृहृद रूप मिल रहा है।
समान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए मेले में पहली बार पुरूष चंटिया रास, हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया।
क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती निशा सोमानी व बरबड़ हनुमान ट्रस्ट के शंभुलाल अग्रवाल ने भी पृथक-पृथक सम्बोधित किया।
प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषिद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, अनिता वसावा, पार्षद हितेश कामरेड़, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती शबाना, श्रीमती हीना मेहता, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, विजयसिंह चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, बरबड़ हनुमान ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं नागरिकों ने बरबड़ हनुमान मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड़ ने किया व आभार उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *