

रतलाम । औदुम्बर समाज का मिलन समारोह बड़बड़ में आयोजित किया गया था जिसमें समाज के सभी महिला पुरुष बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुवे। कार्यक्रम में दो वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बालक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शानदार प्रस्तुति देते हुए समाज जन का मन मोह लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवार जनों ने भाग लिया और समाज की एकता का परिचय दिया कार्यक्रम का संचालन गरिमा उपाध्याय प्रीति उपाध्याय सिंपल त्रिवेदी ने किया ।
कार्यक्रम में सामूहिक नेतृत्व के भाव को प्राथमिकता देते हुए समाज ने पूरा सहयोग दिया कवि संजय परसाई ने गोट के लिए मालवी कविता का वाचन किया ।
कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रभाकांत उपाध्याय परितोष जोशी रविन्द्र कुमार बक्क्षी, राजेंद्र जोशी राजेंद्र दुबे लोमेश शर्मा राधेश्याम शर्मा कैलाश उपाध्याय प्रमोद पाठक , अनुपम दुबे कमलेश दुबे , मनीष पाठक, जयदीप, अखिलेश ने सभी समाज जन का आभार व्यक्त किया।