महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में जीव दया का शुभारंभ, प्रथम दिवस पर गौ-सेवा में उमड़ा जनसहयोग

  • “जीव दया के माध्यम से ही महावीर स्वामी के ‘जियो और जीने दो’ संदेश को सार्थक किया जा सकता है” – अभय सुराणा
  • “सेवा, सहयोग और संवेदना ही समाज की सच्ची पहचान है” – राजकुमार हरण

जावरा (निप्र)। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जीव दया कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रथम दिवस पर श्रद्धा, उत्साह एवं सेवा भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाजजनों की सराहनीय सहभागिता देखने को मिली।
प्रथम दिवस जीवदया सोसायटी (खाचरोद रोड) पर प्रातः 7:00 बजे गौ-सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें गायों को गो-ग्रास, गुड़ एवं हरी सब्जियों से गौमाताओं को स्वामी वात्सल्य कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सेवा भावना के साथ गौसेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि “जीव दया के माध्यम से ही महावीर स्वामी के ‘जियो और जीने दो’ संदेश को सार्थक किया जा सकता है।”
वहीं सचिव राजकुमार हरण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “सेवा, सहयोग और संवेदना ही समाज की सच्ची पहचान है।”
तीनों दिवस के इस जीव दया आयोजन के लाभार्थी के रूप में श्री अजीतजी बरड़िया परिवार, ढोढर एवं गुप्त लाभार्थी (हस्ते श्री सुरेंद्र जी संघवी) द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिनके प्रति समिति ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने एवं गुप्त दानदाताओं को प्रेरित करने वाले श्री सुरेंद्र जी संघवी का साल एवं मोतियों की माला पहनाकर बहुमान किया गया। वहीं पहली बार उपस्थित प्रकाश जी बारोड़ ने जीव दया कार्यों से प्रभावित होकर ₹500 की सहयोग राशि प्रदान की।
इसी क्रम में भूपेंद्र रूनवाल ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर संस्था को ₹500 की राशि भेंट की तथा स्वल्पाहार का लाभ लेकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संस्था के जीवदया संयोजक श्री अशोक लुक्कड़ की माताजी, “संघमाता स्वर्गीय श्रीमती रोशनबाई लुक्कड़” की प्रथम पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही संस्था के माध्यम से किए जा रहे पुण्य एवं सुकृत कार्यों से प्रेरित होकर लुक्कड़ परिवार, जावरा द्वारा ₹11,000 की घोषणा करने पर समिति ने हार्दिक धन्यवाद एवं खूब-खूब अनुमोदना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सेठिया ने किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव राजकुमार हरण, जीवदया संयोजक अशोक लुक्कड़, सह संयोजक राजेन्द्र कोचर, उपाध्यक्ष पुखराज पटवा, भूपेन्द्र रूनवाल, विनोद लूनिया, प्रदीप सेठिया, नेमीचंद जैन, शांतिलाल डांगी, अनिल धारीवाल, सुरेन्द्र संघवी, प्रकाशचंद पामेचा, श्रेणिक चौहान, सहित श्री महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी व प्रकाश बारोड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा एवं जीव दया के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *