महावीर जन्म कल्याणक पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा, महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील

रतलाम | अहिंसा के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन पर्व पर 31 मार्च को सकल जैन समाज के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी जी की रथ यात्रा श्री मोती पूज्य जी जैन मंदिर चौमुखीपुल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बाजना बस स्टैंड जैन स्कूल पर पहुंचेगी वहां पर सकलजयंती संघ नागरिकों का स्वधर्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया है। आराधना सेवा समिति द्वारा भव्य रथ यात्रा एवं महासम्मेलन का आयोजन आयोजन में समस्त परिवार सहित भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आराधनामन सेवा समिति के संरक्षक समाजसेवी मुकेश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि रथ यात्रा 31 मार्च, मंगलवार को प्रातः 8:30 बजे श्री मोती पूज्य जी जैन मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन स्कूल, सागर दौड़ पर पहुंचकर संपन्न होगी।
इसके पश्चात सकल जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं सामूहिक भोज एवं स्वधर्मिक वात्सल्य आयो जीत किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।
आराधना भवनसेवा समिति के संरक्षक मुकेश जी गांधी जयंतीलाल जी कटारिया प्रदीप जी कटारिया राजेंद्र लूनिया अध्यक्ष नरेंद्र जीजैन, सचिव संजय पारख, उपाध्यक्ष विमल चावल, सुनील गांधी, सुरेंद्र लूनिया, आराधना भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष हिम्मत जी के लड़ाराजीव गांधी, राजेश गांधी, दीपक कटारिया, आयुष गोटा वाला, लोकेश मेहता, संजय भंडारी, अर्पित विनीत गांधी, पारस गुगलिया, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक लुनिया, पप्पू जी (मुंबई), विजय मेहता, अरुण जी (धामनोद) सहित समस्त कार्यकर्ताओं तथा संगठन के पदाधिकारियों ने समस्त जैन समाज से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा जैन एकता का परिचय दें।

✨ संदेश
यह आयोजन समाज में अहिंसा, एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विमल चावत उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *