

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । भगवान महावीर के सिद्धांतों की वैश्विक प्रासंगिकता को रेखांकित करने और सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए इंदौर में एक ऐतिहासिक आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं श्वेताम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की अगुवाई में आज रविवार को आयोजित किया गया। ‘धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि महावीर अलंकरण समारोह’ के माध्यम से पहली बार दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन एक साझा मंच पर एक साथ आए और जैन समाज के विशिष्ट समाजसेवियों का सम्मान शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। सम्मानित समाज श्रेष्ठीयो होने वाले में हंसराज जैन, संतोषकुमार जैन इंडोरामा, हंसमुख गांधी चंदनमल चोरड़िया शामिल रहे। इस अवसर पर सामाजिक संसद के सर्व मान्य अध्यक्ष आनंद गोधा, समाजसेवी अमित कासलीवाल, श्वेतांबर जैन सोशल ग्रुप के स्वप्निल कोठारी, राकेश विनायका, अग्निबाण के प्रधान संपादक राजेश चेलावत, समाजसेवी विजय मेहता एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल आदि मंचासीन रहे। मुख्यमंत्री के साथ केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समग्र जैन समाज के लोग मौजूद रहे। यह आयोजन संगीत कला अकादमी, मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम, स्कीम नं. 78 में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर के संदेश जीवन में उतारने के लिए है । उन्होंने जियो और जीने दो का अमिट,अक्षय संदेश देते हुए सभी विश्व समाज बंधुओं को धर्म जागरण के लिए प्रेरित किया । मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पेड़ पौधों में भी प्राण होते हैं ।इसका एक प्रेरक उदाहरण भी उन्होंने उपस्थित विशाल जैन समुदाय के बीच में सुनाया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भगवान महावीर के अहिंसा सत्य अस्तेय,अपरिग्रह मूल सिद्धांतों का भी जिक्र करते हुए समस्त समाज जनों को भगवान महावीर जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान महावीर का स्मरण तो एक-दो दिन क्या पूरे साल भर और रोज़ होना चाहिए। इससे पूर्व अमित कासलीवाल, विजय मेहता, राजेश चेलावत, राकेश विनायका, स्वप्निल कोठारी ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदीप चौधरी ने किया। दद्दू ने कहा कि कार्यक्रम में समाज गोरव संगीतकार गायक लवेश बुरण की ओर से णमोकार मंत्र की संगीतमय प्रस्तुति एवं भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नवीन गोधा, डॉ जैनेन्द्र जैन सुशील पांड्या संजय पापड़ीवाल, रेखा संजय जैन, संजय अहिंसा सहित अन्य सम्मान्य जन मौजूद रहे।
वैश्विक शांति पर संवाद
समारोह में मुख्यमंत्री के उद्बोधन के साथ ही वर्तमान विषम वैश्विक परिस्थितियों में भगवान महावीर के दर्शन की प्रासंगिकता पर एक वृहद शानदार संवाद किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त जैन बंधुओं और भगिनियों का आभार माना।