बाजना बस स्टैंड चौराहे पर 30 मार्च को कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन

महंगाई, बिजली–गैस दर वृद्धि और पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर सौंपा जाएगा एसडीएम को ज्ञापन

रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी रतलाम द्वारा 30 मार्च 2026, सोमवार को बाजना बस स्टैंड चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शान्तिलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती गैस एवं बिजली दरों, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा विभिन्न स्थानीय समस्याओं के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आम जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग करेंगे। इस प्रदर्शन में पार्षद दल, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *