
26 मरीजों का उपचार किया गया
रतलाम 28 मार्च। जिला चिकित्सालय रतलाम में रविवार को निशुल्क कैंसर जांच उपचार शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि शिविर के दौरान 26 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान भारत के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ दिनेश पेंढ़ारकर, राज्य कैंसर नोडल अधिकारी डॉ सी एम त्रिपाठी एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ गोपाल यादव द्वारा मरीज को कीमोथेरेपी एवं आवश्यक जांच उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश राज्य कैंसर सोसायटी के सदस्य एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य श्री अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती राधिका का विशेष सहयोग रहा।