जावरा (अभय सुराणा) । जावरा श्री महावीर जैन नेशनल स्कूल में महावीर हाल का भव्य शुभारंभ मोहनखेड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री बाबूलाल खिमेसरा के कर कमलों से संपन्न हुआ इस समिति के सचिव मदन लाल धारीवाल उपाध्यक्ष नगीन सकलेचा समिति के सदस्य अजीत चतर विद्यालय के प्रबंधक अश्विन गंगवाल ने अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर महावीर टेबल टेनिस क्लब का गठन किया गया टेबल टेनिस की टेबल वर्धमान पावेचा मदन लाल धारीवाल नगीन सकलेचा की ओर से विद्यालय को भेंट की गई ।महावीर टेबल टेनिस क्लब द्वारा प्रतिदिन विद्यालय में जैन छात्र छात्राओं को नि:शुल्क टेबल टेनिस का प्रशिक्षण दिया जावेगा श्री बाबूलाल खेमसरा ने कहां की राज सभा सदस्य श्री मेघराज जैन द्वारा विद्यालय को ?500000 की आर्थिक सहायता अपनी सांसद निधि से दे कर इस हाल का निर्माण कराया जो सराहनीय है विद्यालय परिवार ने जो मेरा आत्मीय स्वागत किया उसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं कार्यक्रम का संचालन नगीन सकलेचा ने किया आभार प्रदर्शन अजीत चतर ने किया।