
बड़ावदा। नगर परिषद बड़ावदा में एल्डरमैन नियुक्त होने पर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता व साधुमार्गी जैन श्री संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार हिंगड का जय शेखर धाम बड़ावदा में सकल श्री जैन श्री संघ बड़ावदा द्वारा माला पहनाकर,शाल ओढ़ाकर बहुमान किया गया । ज्ञात रहे हिंगड भाजपा के पुराने कार्यकर्ता होकर विद्यार्थी परिषद के समय से राजनीति करते आ रहे है। नगर परिषद चुनाव में पत्नी को टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी ने उन्हें एल्डर मेन बनाकर उनकी सेवा , समर्पण का सही मायने में चयन किया है। हिंगड ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि वे हर समय सभी के सुख दुख में सहभागी बनेंगे। श्री संघ अध्यक्ष महेश सकलेचा,दादावाड़ी अध्यक्ष मानमल सकलेचा, पुखराज सकलेचा,प्रदीप मेहता, अशोक सकलेचा, राजेंद्र सांड, रजत सांड, राजेंद्र ओरा, शिरीष सकलेचा,सुरेश चत्तर, विवेक सकलेचा,सुशील सकलेचा, राकेश चत्तर, प्रवीण बाफना,बंटी सकलेचा, विशाल चत्तर नरेंद्र सकलेचा ,पुखराज चत्तर आदि मौजूद थे।।