नीमच। जिले में कोविड वेक्सीन के अगले चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी आम नागरिको को कोविड का टीका लगाने का कार्य एक अप्रेल 2021 से प्रारंभ हुआ। जिले में कुल 44 स्थानों पर कोविड के टीके लगाये जाएंगे। जिला स्तर के अधिकारि?यो द्वारा सभी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर व्यवस्था, वेक्सिन आपूर्ति, सुरक्षित तरीके से वेक्सिन की उपलब्धता आदि के लिए निरिक्षण भी किया जा रहा है। एक जनवरी 1977 के पूर्व जन्मे सभी आम नागरिक अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ महेश मालवीय ने बताया कि एक जनवरी 1977 के पूर्व जन्मे सभी आम नागरिक अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते है। समस्त शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल हॉस्पिटल, सीएचसी पर कोविड की वेक्सिन निशुल्क लगाई जाएगी। निर्धारीत आयु 45 से अधिक के व्यक्ति अपना पंजीयन कोविन पोर्टल पर कर सकते है और नजदीकी केंद्र पर जाकर कोविड की वेक्सिन लगवा सकते है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेश मालवीय ने सभी जिलेवासियों से अपील की है की शासन द्वारा निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्ति जो 45 वर्ष से अधिक के नागरिक अपना पंजीयन कर कोविड की सुरक्षित वेक्सिन अवश्य लगवाये और वेक्सिन लगने के बाद भी कोविड अनुकूल व्यवहारों का पालन करते रहे। कोविन पोर्टल पर पंजीयन के लिए लिंक ह्यद्गद्यद्घह्म्द्गद्दद्बह्यह्लह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ.ष्श2द्बठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर मोबाइल नम्बर ,आधार नम्बर दर्ज कर पंजीयन करें।
3 अप्रेल 2021 को नीमच जिले के इन 40 शासकीय और 4 निजी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल में कोविड का टीका लगाया जाएगा।
कोविड का टीका गायत्री मंदिर रोड महिला बस्ती गृह नीमच, रेडक्रास सोसायटी नीमच, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नीमच सिटी रोड,जीरन, बिसलवासकलां, चिताखेडा, पालसोड़ा, बोरदियाकलां, हरवार, जावी, कुचडोद, पिपलोन, बेसला, देवरी खवासा, खजुरी, बरथून गणेशपुरा, पिपलिया रावजी, जमुनिया रावजी, भाटखेड़ी, निलिया, धनगांव, खोर, बराड़ा, रूपपुरा, मोरवन, रामनगर, पुराना नेत्रालय मनासा, रामपुरा, कुकडेश्वर, पडदा, महागढ़, कंजारडा, सरवानिया महाराज, रतनगढ़, अठाना, लासुर, जाट, कदवासा, जावद, सिंगोली, डीकेन, नयागांव, झांतला, कांकरिया तलाई, अथवाकलां में कोविड का निशुल्?क टीका लगाया गया।
निजी हॉस्पिटल जहां पर 250 रूपये शुल्क देकर कोविड टीका लगवा सकते है। गोमाबाई नेत्रालय नीमच, गुप्ता नर्सिंग होम, भंडारी नेत्र चिकित्सालय और चौरडिया हॉस्पिटल नीमच में टीका लगवा सकते है।