जैन पार्षद राजीव जैन ने हैट्रिक लगाई, जैन समाज हर्षित

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । लगातार तीन साल से सतत बेस्ट पार्षद अवार्ड प्राप्त कर इंदौर नगर को तो गोरवान्वित कर रहे हैं साथ ही जैन समाज भी आप की कार्यशैली और अपने वार्ड की जनता का दिल जीत कर अपने वार्ड और जैन समाज को गौरवान्वित कर रहे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तीसरी बार बेस्ट पार्षद का अवार्ड पाकर क्षेत्र के जन प्रिय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया बाबा का आशीर्वाद लिया तो बोले राजीव तूने तो अवार्ड की हेट्रिक कर ली मैने कहा सब आपका आशीर्वाद है.। भाई राजीव जी की इस उपलब्धि पर इंदौर जैन समाज के वरिष्ठजन डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल हंसमुख गांधी टीके वेद मनोहर झांझरी नरेंद्र वेद आनंद गोधा राजेश लारेल राकेश जैन चेतक राजीव जैन बंटी सुशील पांड्या भुपेंद्र जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती मुक्ता जैन श्रीमती रेखा जैन श्रीफल ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाये देते हुए कहा कि राजीव इसी तरह निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए अब आप क्षेत्र की विधायककी की त्योरियां करें अब सब समाज जन आप को विधायक देखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *