आज 10 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित होगा निगम का साधारण सम्मेलन

निगम के वर्ष 2026-27 के बजट पर होगी चर्चा

रतलाम 9 अप्रैल । 7 अप्रैल मंगलवार को आयोजित निगम का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने 10 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11ः00 बजे तक स्थगित किया गया था। आज आयोजित होने सम्मेलन में निगम का वर्ष 2026-27 का आय-व्यय पत्रक (बजट) पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
ज्ञातव्य है कि 7 अप्रैल मंगलवार को निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर प्रहलाद पटेल ने अर्थ वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित अनुमानित आय-व्यय पत्रक (बजट) जिसमें निगम के विभिन्न स्त्रोतों से आय, अंशदान एवं अनुदान से होने वाली प्रस्तावित अनुमानित आय रूपयें 54353.50 (पांच अरब तिरयालीस करोड त्रैपन लाख पचास हजार रूपयें) तथा इसके विरूद्ध होने वाले प्रस्तावित अनुमानित व्यय रूपयें 54323.03 (पांच अरब तिरयालीस करोड तेवीस लाख तीन हजार रूपयें) होगा। इस प्रकार रूपयें 30.47 (तीस लाख सैतालीस हजार रूपयें) की बचत का प्रस्तुत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *