जनगणना 2027 प्रथम चरण में नागरिक स्वंय कर सकते हैं स्व-गणना

रतलाम । जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए SELF-ENUMERATION PORTAL का उपयोग किया जायेगा। स्व गणना वेब पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर दिनांक 16 से 30 अप्रैल तक नागरिकों के लिए खुला रहेगा।
आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नगर पालिक निगम रतलाम ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना में नागरिकों को स्व गणना की सुविधा प्रदान की गई है। स्व-गणना हेतु नागरिक उक्त वेब पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना 2027 में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *