मुंबई सेंट्रल स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण कारण तीन ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन

रतलाम, 10 अप्रैल। मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 05 पर पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण कार्य के मद्देनज़र 60 दिनों का ब्लॉक तत्काल प्रभाव से लिया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :
तत्‍काल प्रभाव से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22210 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
तत्‍काल प्रभाव से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
तत्‍काल प्रभाव से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को
दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
ये ट्रेनें दादर से मुम्‍बई सेंट्रल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

Play sound