गोरखपुर स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण चार ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट

रतलाम, 10 अप्रैल। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें उत्‍तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण गोरखपुर स्‍टेशन पर टर्मिनेट होने वाली तथा गोरखपुर स्‍टेशन से चलने वाली गोरखपुर कैंट स्‍टेशन पर शॉर्टटर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथागोरखपुर कैंट से गोरखपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-
30 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्‍सप्रेस ।
01 मई 2026 से 09 मई 2026 तक गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्‍सप्रेस ।
04 मई 2026 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर हमसफर एक्‍सप्रेस ।
05 मई 2026 को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19092 गोरखपुर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस ।

यात्रीगण, यात्रा आरंभ करने से पहले ट्रेनों की वास्‍तविक स्थिति का अवलोकन www.enquiry.indianrail.gov.in पर या रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *