
जावरा (अभय सुराणा) । श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के यात्रा संयोजक श्री अभय श्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र का पहला मैत्री मिलन समारोह 12 अप्रैल 2026 रविवार को लगभग 2300 वर्ष पुराना प्राचीन जिनालय श्री सेमलिया जी महातीर्थ में संपन्न होने जा रहा है। श्रीमाल ने बताया कि तीर्थ यात्रा केवल स्वयं के पुण्य अर्जन का माध्यम नहीं है बल्कि दूसरों को तीर्थ यात्रा करवाना एक महान पुण्य और अतुल्य सेवा का कार्य माना गया है यह सेवा कार्य धर्म करुणा और परोपकार का अद्भुत संगम है ।
संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव राजकुमार हरण कोषाध्यक्ष शेखर नाहर बस संयोजक नेमीचंद जैन एवं अनिल धारीवाल ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वह इस प्राचीनतम श्री सेमलिया जी महातीर्थ में विराजित शांतिनाथ दादा के दर्शन, वंदन पूजा अर्चना कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं।