भीमा खेड़ी अंडर ब्रिज बार-बार जल भराव का स्थाई समाधान कब होगा, पश्चिम रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी क्यों है लापरवाह ?

जावरा (अभय सुराणा) । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने जावरा से अनेक गांव की तरफ आने जाने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुविधा के लिए भीमा खेड़ी अंडर ब्रिज तो बना दिया लेकिन समस्या की सौगात हमेशा के लिए शायद दे गए ?
जन चेतना मंच जावरा के अध्यक्ष सुजान कोचट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश खारीवाल , महामंत्री जगदीश राठौर पत्रकार व अन्य पदाधिकारीयों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में मामूली बारिश के बाद अंडर ब्रिज में जल भराव हो गया फल स्वरुप पैदल यात्रियों टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वर्षों से ग्राम भीमा खेड़ी, मामट खेडा , ताली दाना कालूखेड़ा, रियावन, रानी गांव मावता ओर राजस्थान प्रांत के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत होरी हनुमान जी जाने वाले सैकड़ो लोगों को थोड़ी सी बारिश के बाद ही इस अंडर ब्रिज से निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। विशेष कर स्कूली बच्चों महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए पैदल निकलना भी जोखिम भरा है लेकिन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारियों को इस समस्या के निदान के लिए बिल्कुल समय नहीं है। इस अंडर ब्रिज का निर्माण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना करना व समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *