जल गंगा संवर्धन अभियान 2026: सरवन और सेमलखेड़ा में जल संरक्षण के लिए जनजागरण कार्यक्रम आयोजित

रतलाम 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 -द्वितीय चरण” के अंतर्गत ग्राम इन्द्रावल में जल जागरूकता रैली और जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल स्रोतों का संरक्षण करना है।
संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय ने कहा कि “बिन पानी सब सून” – जल संरक्षण जीवन रक्षा के समान है। उन्होंने जल संचय के तीन प्रमुख उपाय बताते हुए कहा कि दौड़ते पानी को चलाना, चलते पानी को रेंगाना और रेंगते पानी को रोकना आवश्यक है। जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। ब्लॉक समन्वयक श्री रतनलाल चरपोटा ने जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति पर भी विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत सदस्य चन्दूलाल मईडा ने क्षेत्र में जल संकट की स्थिति को देखते हुए जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
अभियान के अंतर्गत कुएं, तालाब, बावड़ी एवं नदियों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं। नदी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था, विश्व कल्याण सेवा समिति सरवन, भागीरथ रुरल वेलफेयर सोसायटी, बेडदा सांवरिया शिक्षण समिति, आदर्श सकरावदा समिति, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
इसी प्रकार “जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड सैलाना के ग्राम सेमलखेड़ा में जल चौपाल, जल संरक्षण शपथ एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभाग समन्वयक उज्जैन श्री शिवप्रसाद मालवीय ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किए गए जल संरक्षण और जनकल्याण कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों और समिति सदस्यों को जल संरक्षण शपथ दिलाई। जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पानी की बचत में बड़ा योगदान देते हैं और हर व्यक्ति अपने स्तर पर जल संरक्षण में भाग ले सकता है। कार्यक्रम में अ.ज.जा. प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री शैतान सिंह पटेल, विकासखंड समन्वयक श्री रतनलाल चरपोटा, नवांकुर संस्था प्रमुख श्री सुरेंद्र जाट, सेक्टर क्रमांक 5 से श्री सचिन काहर और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री नारायण खराड़ी सहीत ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *