पंडित दीनदयाल मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी रतलाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की आवश्यक कार्यकारी बैठक जिला भाजपा कार्यालय पैलेस रोड पर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार की अध्यक्षता में हुईl बैठक मै मंचसीन मंडल महामंत्री शुभम चौहान, आकाश खड़के थे।
बैठक में पिछले महिने मंडल द्वारा किए गए संगठन कार्य की समीक्षा की गई तथा साथ ही आने वाले माह में संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण रूप से करने की कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर बैठक मै मडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, बैठक का संचालन आकाश खड़के ने किया और आभार शुभम चौहान ने माना।

Play sound