
रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र शहर का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है एवं औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल वितरण एवं पेयजल समस्या पर एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के तहत चिंतन, मंथन एवं चर्चा करी गई, एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के वरुण पोरवाल, संदीप व्यास एवं वैभव कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक में डीसी कथिरिया सहायक यंत्री (SDO) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को आमंत्रित कर औद्योगिक क्षेत्र में जल वितरण व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया ।
चर्चा अनुसार वर्तमान में मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित अल्कोहल प्लांट औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से जल वितरण व्यवस्था की सुविधा प्रदान की जा रही है । इसी के तहत उद्योगपतियों ने चर्चा करी कि एमपीआईडीसी की तर्ज पर उद्योग विभाग (DIC) द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा रतलाम के उद्योगों के लिए संरक्षित जल योजना “कनेरी” से पानी ले संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में वितरित किया जा सकता है ।इसके साथ ही दूसरे विकल्प पर उद्योग विभाग द्वारा एमपीआईडीसी से भी पानी लेकर औद्योगिक क्षेत्र में वितरित किया जा सकता है । इसके तहत पीएचई विभाग द्वारा सर्वे करवाकर संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लिए पानी की आवश्यकता के तहत, पानी की पाइपलाइन बिछाने संबंधित डीपीआर बनाकर उद्योग विभाग को प्रेषित की जा सकती है एवं एमएसएमई विभाग के सहयोग से वर्तमान एवं नवीन आवंटित भूमि पर पाइपलाइन बिछाई जाकर वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थाई निराकरण किया जा सकता है l इस महत्वपूर्ण बैठक में ललित चोपड़ा , चंद्रप्रकाश आवतानी आदि उद्योगपति उपस्थित रहे ।