
जावरा (अभय सुराणा) । जैन श्रमण संघीय उपाध्याय डॉ गोतम मुनि जी की पावन प्रेरणा से व जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के दिव्य आर्शिवाद से जावरा की पवित्र माटी के लाल पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि जी की स्मृति में लगभग 10 करोड़ की लागत निर्माणाधीन पावनधाम तीर्थ का आज अवलोकन जैन श्रमण संघीय युवाचार्य आगम मनिषी श्री महेन्द्र ऋषि जी महाराज एवं श्री हितेश ऋषि जी महाराज ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए पावनधाम ट्रस्ट के महामंत्री सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ट्रस्टीयो ने जयकारों के साथ युवाचार्य भगवन्त की अगवानी करते हुए उनका वन्दन अभिनन्दन किया इस अवसर पर उपस्थित जावरा के गौरव व आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के विश्वस्त मण्डल के अध्यक्ष रमेश भण्डारी का शब्दो के माध्यम से स्वागत किया अध्यक्ष राकेश मेहता व निर्माण समिति के चेयरमेन विनोद लुणिया ने निर्माणाधीन चिकित्सा सेवा भवन, पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि की समाधि छतरी व लगभग 10 हजार फिट में बनने वाले प्रवचन हाॅल आदि की जानकारी देते हुए अवलोकन कराया।
महामंत्री कोचट्टा ने बताया कि युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषि जी व श्री हीतेश ऋषि जी पावनधाम निर्माण के अवलोकन के पश्चात कहा पावनधाम ट्रस्ट मण्डल द्वारा बहुत ही पवित्र एवं सुन्दर कार्य किया गया है पावनधाम के निर्माण से धर्म ध्यान,साधना आराधना में अभिवृद्धि होगी वही सकारात्मक सोच व पुरुषार्थ के भावो से कर्मो की निर्जरा भी होगी। युवा चार्य भगवन्त ने उपाध्याय प्रवर डॉ गोतम मुनि जी की पावनधाम निर्माण की प्रेरणा की अनुमोदना करते हुए पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि की समाधि छतरी पर उपस्थित सभी ट्रस्टीयो क्रमशः राकेश मेहता, पारसमल गादिया, सुशील चपडोद , श्री पाल कोचट्टा, बसन्तीलाल चपडोद, चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, विनोद लुणिया,पुखराज भण्डारी, दिलीप चत्तर, सुभाष टुकडीया, राकेश पी कोचट्टा , भंवरलाल मेहता, विनोद चपडोद, विशाल चत्तर, राजेश सियार,अशोक नांदेचा, सुभाष चौरड़िया, ऋषभ मेहता,आयुष चौरड़िया श्रीमती पुजा आदि के साथ सामुहिक ध्यान करते हुए प्राणी मात्र के कल्याण की मंगल कामनाएं की तथा मंगलमयी शुभकामनाओ के साथ महामांगलिक प्रदान की।
राकेश मेहता ने बताया कि आगामी दिनांक 17 मई 2026 रविवार को श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर डॉ गोतम मुनि जी आगम मनिषी वैभव मुनि जी, प्रर्वतक श्री विजय मुनि जी व श्रमण संघीय अनुष्ठान आराधिका डॉ कुमुदलता जी आदि अनेक संत सतियो जी की पावन निश्रा में व देश भर से आमंत्रित सैकड़ों गुरु भक्तों की उपस्थिति में चिकित्सा सेवा भवन व पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि जी की समाधि छतरी का लोकार्पण व भव्य प्रवचन हाॅल का भूमि पूजन उदारमना भामाशाह अतिथियों के कर कमलों से होगा। उक्त जानकारी ट्रस्ट सदस्य विहार सेवक सुभाष टुकडीया ने दी।