

रतलाम । जीव दया और सेवा के संस्कारों को जीवंत करते हुए जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा ‘वात्सल्य करुणा योजना’ का भव्य शुभारंभ रविवार को खेतलपुर गौशाला में किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित होकर गौ सेवा के साथ-साथ मूक पक्षियों की सेवा का भी संकल्प लिया।
ग्रुप के अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गौ सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों का अटूट हिस्सा है। ‘वात्सल्य करुणा योजना’ के तहत अब प्रति माह गौ माता को पौष्टिक आहार का भोग लगाया जाएगा। साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए दाना-पानी और सकोरों की उचित व्यवस्था भी पूरे वर्ष अनवरत की जाएगी।
गौशाला में विशाल मात्रा में सामग्री अर्पित की गई, जिसमें शामिल रहे:
3 गाड़ी हरी घास, 1 टन ताजे तरबूज (शीतलता हेतु), 1 टन पौष्टिक सब्जियां (आल, टमाटर, पत्ता गोभी, ककड़ी आदि) ।
इस पुनीत कार्य के प्रथम लाभार्थी श्री विनीत जी पीपाड़ा एवं श्री संजय जी पावेचा (नामली) रहे, जिनका ग्रुप द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वात्सल्य करुणा योजना के संयोजक मनीष संघवी एवं अमित नाहटा रहें।
इस अवसर पर अध्य्क्ष राहुल छाजेड़ पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, एवं विनीत पीपाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सचिव अभय लोढा साथ ही पदाधिकारी गर्वित गोखरू, यतेंद्र मेहता, नवदीप मूणत, प्रतीक लोढ़ा, विकास काकड़ीवाल, सनी जैन, निखिल सेलवाडिया, आशीष छाजेड़, संदीप चनोंदिया आदि ने अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।
सेवा कार्य में मातृशक्ति का भी उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में अंकिता छाजेड़, सीमा लोढा, श्वेता नाहर, अर्पिता पीपाड़ा, प्रिया मूणत, पूजा सेलवाडिया, अश्रुता जैन, स्वीटी ककड़ीवाला,महक कटारिया सहित अनेक महिलाएं सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ लिया। अंत में सचिव अभय लोढ़ा ने सभी सदस्यों का आभार मानते हुए कहा कि सदस्यों का यही स्नेह और सहयोग ग्रुप की असली शक्ति है, जिससे यह सेवा यात्रा अनवरत जारी रहेगी।