श्री रखब देव जैन मंदिर में अक्षय तृतीया की तैयारी: तीन घंटे तक चला विशेष शुद्धिकरण अभियान

​रतलाम। अक्षय तृतीया के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए थावरिया बाजार स्थितश्री रखब देव जैन श्वेतांबर बाबा साहब मंदिर में प्रभु भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। रविवार प्रातः आदिनाथ भगवान के मूल गंभारे (गर्भगृह) में विशेष सफाई और शुद्धिकरण का कार्यक्रम अटूट श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

​तीन घंटे तक चला सेवा अभियान

​मंदिर परिसर में सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ यह शुद्धिकरण अभियान तीन घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान समाजजनों ने बड़े ही उत्साह के साथ गंभारे की सफाई की। शुद्धिकरण के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने एक साथ प्रभु की पूजा-अर्चना की और दादा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

​प्रमुख जनों की उपस्थिति

​यह कार्यक्रम संयोजक कांतिलाल चोपड़ा एवं अध्यक्ष अशोक चोपड़ा की विशेष मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस सेवा कार्य में समाज के वरिष्ठ व युवा जनों ने सक्रिय सहभागिता की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​राजेंद्र कोठारी (सारंगी वाले), रितेश चोपड़ा, प्रमोद भंडारी, दीपक बोडरिया, ​राजेश गेलड़ा, हितेश गेलड़ा, निलेश गादिया (अगरबत्ती वाले), चंदोदिया जी, ​अंकित संचेती, श्रेणिक एस. चोपड़ा, शैलेन्द्र के. चोपड़ा, विजय चोरड़िया, ​राकेश एस. चोपड़ा, अनिल आई. चोपड़ा एवं अन्य ने ​शुद्धिकरण अभियान के समापन पर उपस्थित जनों ने सामूहिक आरती कर धर्म लाभ लिया। अक्षय तृतीया को लेकर मंदिर जी में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

​बालिकाओं की सेवा का हुआ सम्मान

​सकलेचा परिवार की सुपुत्रियों दिव्यांशी एवं देवाशी द्वारा एक महीने से अधिक समय से मंदिर शुद्धिकरण कार्य में निरंतर योगदान देने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनकी विशेष अनुमोदना की गई। इस अवसर पर निलेश गादिया (अगरबत्ती वाले) द्वारा दोनों बालिकाओं का बहुमान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *