ऊर्जा आंदोलन के लिए आगे आया कायस्थ समाज, ईंधन बचाने के लिए जनदर्शन यात्रा में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के उपयोग पर जोर

  • 23 अप्रैल को बनेगा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस
  • समाज के घरों में नहीं जलेगा चूल्हा कुटुंब रसोई का होगा आयोजन, एक जाजम पर बैठकर समाजजन करेंगे भोजन

उज्जैन । समस्त प्राणियों के कर्म का लेखा-जोखा रखने वाले धर्मराज चित्रगुप्त भगवान के प्रकट उत्सव वैशाख शुक्ल गंगा सप्तमी के अवसर पर कायस्थ समाज बड़ी धूमधाम से मनाएगा । सभी चित्रगुप्त मंदिरों में हवन पूजन एवं अनुष्ठान किए जाएंगे। शाम को भगवान चित्रगुप्त रथ में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे इस बार जनदर्शन यात्रा में नगर के सभी चित्रगुप्त मंदिरों के चित्रों को शामिल किया जाएगा जिससे यात्रा की ओर शोभा बढ़ेगी प्रतिवर्ष अनुसार 9 वें वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर चित्रगुप्त दर्शन यात्रा 23 अप्रैल को किया जाएगा । यात्रा शाम 5:00 बजे ग्रांड होटल फ्रीगंज से प्रारंभ होगी जो श्री चित्रगुप्त घाट शिप्रा तट छोटे पुल पर जाकर समाप्त होगी। जहां भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं मां शिप्रा की महाआरती के पश्चात समाज जनों के लिए कुटुंब रसोई का भी आयोजन होगा।
उज्जैन कायस्थ समाज अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हम जैसा कर्म करते हैं उसका वैसा लेख लिखने वाले समस्त जीवों के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस 23 अप्रैल को मनाया जाएगा । समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया कि इस बार नगर में जितने भी चित्रगुप्त भगवान के मंदिर है उनकी प्रतिमाओं के फोटो को रथ में विराजित किया जाए ताकि सभी मंदिरों की शोभा बढ़ सके। साथ ही यात्रा में सम्मिलित होने वाले लोगों से अपील की गई है कि ऊर्जा बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रानिक वाहनों को लेकर आए ताकि देश में ऊर्जा आंदोलन खड़ा किया जा सके ।
यात्रा को सफल बनाने हेतु मोतीलाल श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव ,रूपकिशोर कुलश्रेष्ठ , राजभूषण श्रीवास्तव, अतुल सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव,चेतन श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, अभिषेक निगम ,शशि श्रीवास्तव, रजनी कुलश्रेष्ठ , जितेंद्र श्रीवास्तव ,वर्षा श्रीवास्तव आदि द्वारा प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *