नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगा देश का भविष्य :- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

रतलाम 13 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पार्टी कार्यालय मे कार्यक्रम आयोजित किया। इसे संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ एक कानून नहीं है, यह नारी नेतृत्व के नए भारत की शुरुआत है। इस अधिनियम से देश का भविष्य बदलेगा। कार्यक्रम मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर नई दिल्ली से प्रसारित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, मंडल अध्यक्ष पूजा वोहरा, भावना गुर्जर, पदाधिकारी दिव्या शर्मा, ललिता पंवार, सीमा अग्रवाल, सरिता लोढ़ा, मीना टांक और जीवन ज्योति सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। अंत मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमे सभी उपस्थित लोगो ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *