

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । नगर परिषद द्बारा नगर में अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के दम पर विकास कार्य निरंतर किए जा रहे है। साथ ही निकाय द्बारा आत्मनिर्भर बनने की और जो कदम बढ़ाए जा रहे है वह सराहनीय है। संसाधनों के अभाव में कई बार काम में लेटलतीफी होती है, खर्च भी अधिक होता है। नगर परिषद द्बारा जो जेसीबी एवं स्काई लिफ्ट खरीदी गई वह निकाय का अतिरिक्त खर्च बचाने में मददगार होगी। उक्त बातें पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने सोमवार को नगर परिषद द्वारा खरीदी गई नयी जेसीबी के शुभारंभ अवसर पर कही।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत आदि ने किया। गहलोत ने ढोल धमाकों के साथ विधिवत पूजन किया। खुशनुमा माहौल में एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
सीएमओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जेसीबी की किमत छियालीस लाख, आठ हजार रुपए एवं स्काय लिफ्ट अशोक लेलैंड कम्पनी की है जिसकी कीमत सत्रह लाख पच्चीस हजार रुपए है। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत, मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चोहान उपाध्यक्ष रशीद पठान , जीयोस सदस्य अनिल अवस्थी, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमावत,पार्षद प्रकाश मालवीय, लखन डोडिया, विनीता शैलेंद्र व्यास , स्नेहलता जा, उमराव सिंह गुर्जर ,दुर्गाबाई परमार, श्याम मालवीय, एल्डरमैन मांगीलाल अजमेरा पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल कटारिया, अमन हिंगड़,गोशाला अध्यक्ष रामनारायण कटारिया,हर्ष कुमावत, रमेश चोधरी ,भुवान सिंह सहित नगर परिषद के कर्मचारी आदि मौजूद थे।