जिला सहकारी बैंक रतलाम द्वारा वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 712.08 लाख का अर्जित किया

रतलाम । कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी बैंक श्रीमती मिशा सिंह ने मार्गदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रतलाम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राशि 712.08 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया जो, कि गतवर्ष 523.24 लाख रूपए की तुलना में 188.84 लाख अधिक है। 31 मार्च 2026 की स्थिति में बैंक की अमानतें 737.98 करोड़ रूपए है। बैंक द्वारा शासन की योजनांतर्गत कृषको को 0 प्रतिशत् ब्याज दर पर राशि 648.00 करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया गया है। बैंक का एनपीए गतवर्ष की तुलना में 30.11 करोड़ रूपए से कम होकर 19.05 करोड़ रूपए ही रह गया है जो कि निर्धारित मापदण्ड 5 प्रतिशत से कम होकर 3.81 प्रतिशत रह गया है। इस संबंध में शासन की रिस्ट्रक्चिंग योजना एवं कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती मिशा सिंह के उचित मार्गदर्शन से संभव हो सका है। बैंक के महाप्रबंधक श्री कृतज्ञ गुप्ता द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025-26 में बैंक द्वारा किसानों एवं अमानतदारों के लिये मिस्ड कॉल सुविधा शुरू की गई है जिसमें वह अपने खाते के बेलेंस की इन्क्वायरी कर सकते है साथ ही इन्टरनेट बैंकिंग की व्यू फेसिलिटी भी शुरू की गई है। बैंक द्वारा इस वर्ष भी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। बैंक प्रदेश के चुनिंदा सफल सहकारी बैंकों में होकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *