जिले में ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ पखवाड़ा अंतर्गत 25 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । शासन द्वारा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा एक उत्सव के रूप में जिले भर में मनाया जाएगा, जिसमें नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में आम नागरिकों को अवगत करवाया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा पखवाड़ा अंतर्गत 14 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर नारी शक्ति वंदन के संबंध में ग्राम सभाओं मे चर्चा की जाएगी, 16 अप्रैल को नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद में गोष्ठी एवं ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/जिला पंचायत में संगोष्ठी एवं सेमिनार आयोजित किए जाएगे एवं 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विकासखण्ड स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *