रतलाम 13 अप्रैल। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा संध्याकालीन लोक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7 बजे से गुलाब चक्कर पुराना कलेक्टोरेट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चेतन्य काश्यप काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।