
रतलाम 14 अप्रैल । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर मालवा खटीक सेना, रतलाम द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक प्रभु नेका, जिला अध्यक्ष दुर्गाशंकर खींची एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ ईश्वर बोराना ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता एवं न्याय स्थापित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन मधु शिरोड़कर ने किया । इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभु नेका, डॉ ईश्वर बोराना, मधु शिरोडकर, हरिकिशन बोरीवाल, दुर्गाशंकर खींची, मनोज पहाड़िया, ओमप्रकाश बोरीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में हरिकिशन बोरीवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।