भारतीय बैंक यूनियन नेता हरीश यादव की धर्मपत्नी श्रीमती हिना यादव का देवलोकगमन

शोक सभा में जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजली व्यक्त की

रतलाम। अलकापुरी निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवा निवृत्त, अखिल भारतीय बैंक यूनियन नेता, वार्ड नं. 07 संयोजक (भाजपा) हरीश यादव की धर्मपत्नी श्रीमती हिना यादव के देवलोकगमन पर उनकी देह जवाहर नगर मुक्ति धाम पर पंचतत्व में विलीन की गई। जहां उनके पुत्र हर्ष यादव ने मुखाग्नि दी। आप लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। अंतिम यात्रा में अनेक गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि, कर्मचारी नेता, समाज प्रमुख शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में साहित्यकार प्रो डॉ प्रदीपसिंह राव ने श्रीमती हीना यादव के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनकी सामाजिक,धार्मिक निष्ठा का उल्लेख किया।
मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, यादव समाज के अध्यक्ष श्रवण यादव, सत्येन यादव, मोहनसिंह हरोड़, पेंशनर संघ के आई एल पुरोहित,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी,रोटरी अध्यक्ष हरीश वर्मा, पूर्व अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक हिम्मत जैन गेलड़ा, केंद्रीय कर्मचारी नेता नरेंद्र जोशी, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के सुरेंद्र चत्तर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा रिटायर्ड स्टाफ प्रकाश बोहरा, प्रकाश अग्रवाल, सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक कोमलराव बोराडे, संजय पांडे, दर्शन अरोरा आदि उपस्थित प्रबुद्धजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली देते हुए यादव परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल एवं नगर निगम में सत्ता पक्ष नेता भगत सिंह भदोरिया ने यादव के निवास स्थान पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *