सरस्वती शिशु मंदिर रतलाम का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

रतलाम। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर काटजू नगर रतलाम विद्यालय विगत 55 वर्षों से शिक्षा के व्यवसायीकरण से हटकर संस्कार युक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10th में 74 भैया-बहिन सम्मलित हुए। जिसमें 54 प्रथम स्थान पर रहे।
इसी प्रकार 12th में 50 भैया – बहिन सम्मिलित हुए जिसमें 43 प्रथम स्थान पर रहे व विद्यालय के 40% भैया – बहिन का लेपटॉप हेतु चयन हुआ है। कक्षा दसवीं में भैया ओजस्व पाठक ने 95.4%अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा , उपाध्यक्ष श्री जवाहर चौधरी, श्री सुनील लाठी, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका,सहसचिव श्री विनोद मूणत, श्री धीरज व्यास एवं अन्य समिति महानुभाव , प्राचार्या श्रीमती वत्सला रूनवाल व सभी आचार्य दीदी ने भैया बहनों की उक्त सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Play sound