महाराजा रतन सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया गया

रतलाम। धरमत युद्ध के वीर रण बांकुरो को समर्पित महाराजा रतन सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता चौराहा अलकापुरी से वाहन रैली निकली जो विभिन्न मार्गो से गुजर कर महाराजा रतन सिंह स्मारक नगर निगम तिराहे पहुंची। रैली का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़ सरवन, संरक्षक धीरेंद्र सिंह राठौड़ सरवन, उदयभान सिंह राठौड़ मोहित बना एडवोकेट, मृत्युंजय सिंह राठौड, शैलेंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न नागरिक मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *