संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने रतलाम में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

रतलाम 15 अप्रैल। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने रतलाम जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान भाईयों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने किसानों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, प्रभारी महा प्रबंधक सी सी बी श्री आलोक जैन,आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ,परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश,तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आर के सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *