दो माह बाद एटलेन एक्सप्रेस वे से रतलामवासी मुंबई तक जा सकेगें

रतलाम । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेसवे का रतलाम से मुंबई तक का खण्ड आगामी दो माह में पूर्ण होने की संभावना है। इस मार्ग के बीच में पढ़ रही एक पहाड़ी को काटकर उसके ढलान पर बंधन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिसके पूर्ण होते ही इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा इसी के साथ कोटा से पहले मुकुंदरा हिल्स से मुंबई तक का 8 लाइन मार्ग पर गाड़ियां तेजी से दौड़ने लगेगी। इस मार्ग के प्रारम्भ हो जाने से रतलाम वासियों को भी सडक मार्ग द्वारा सीधा मुंबई पहुंचने का फायदा होगा।
सृजन भारत के अनिल झालानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार को यह बात ध्यान में लाई गई थी कि म.प्र. के थांदला के आगे यह मार्ग हिस्सों में निर्मित होने के पश्चात छोटी-मोटी कमियों और रूके हुए कार्यो के कारण अपूर्ण पडा है। इस मार्ग पर हजारों करोड रुपए खर्च होने के बावजूद भी इसका समुचित लाभ जनता नहीं ले पा रहा है। जबकि डेडलाईन 2023 की दी गई थी। जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर के उन बचे हुए कार्यों को शीघ्र की शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। ताकि इस मार्ग के निर्माण को उद्देश्य पूरा हो सके।
सृजन भारत द्वारा केन्द्रीय सडक मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करने के पश्चात भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट गोधरा ने श्री झालानी को पत्र का उत्तर देते हुए मार्ग का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि 30 जून तक मुख्य बाधा पार करके राजमार्ग का विधिवत यातायात हेतु खोल दिया जावेगा।
सृजन भारत के अनिल झालानी ने बताया की दो महीने में मुंबई से मुकुंदरा हिल्स तक तथा उसके पश्चात मुकुदंरा की सुरंग का कार्य पूर्ण होने के पश्चात रतलाम से मुंबई व दिल्ली दोनो ओर का सड़क मार्ग पर विधिवत आवागमन प्रारम्भ हो जाएगा। जिससे रतलाम के चहुमुखी विकास को पंख लगेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *