अमेरिका निवासरत रतलाम की आस्था जैन (सुपुत्री डॉ अजय जैन ) द्वारा फ्लोरिडा अमेरिका में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

रतलाम।  अमेरिका के फ्लोरिडा में निवासरत रतलाम की डॉ आस्था जैन द्वारा फ्लोरिडा के टेम्पा जैन सोसायटी मंदिर में विश्व शांति दिवस पर जीतो (JITO ) का अनुसरण करते हुए नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l आस्था जैन ने कहा कि नवकार महामंत्र जाप से आत्मीय शांति मिलती है एवं प्रसन्नता का एहसास होता है l अमेरिका में रहकर जैन धर्म से जुड़े होने का यह एक प्रेरणादायक प्रकल्प है जिसमें समाजजनों ने विश्व शांति के लिए नवकार मंत्र जाप किया l
आस्था जैन ने कहा कि अमेरिका में रह रहे एवं पल बढ़ रहे बच्चे एवं युवाओं को धर्म से जोड़ना अति आवश्यक है एवं इस प्रकार के आयोजन उन्हें धार्मिक जड़ों से जुड़े रखते हैं l जैन धर्म के सिद्धांत अपने आप में अति मूल्यवान है एवं इसका मूल्य जिसे समझ में आ गया वह भौतिक, मानसिक एवं शारीरिक ऊंचाइयों को छु पाता है l उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दान का भाव जागृत होता है एवं समय समय पर किया गया रक्तदान लाभदायक रहता है l
आस्था जैन द्वारा कोविड के समय भी जैन धर्म के सिद्धांतों को अपनाकर कोविड से बचाव संबंधित कई सेमिनार आयोजित किए गए थे जिससे हजारों लोगों को राहत प्रदान हुई एवं उनके इस कार्य को भारत एवं अमेरिका के कई शहरों में सराहना मिली है l उनके द्वारा अमेरिका में जैन धर्म के सिद्धांतों को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली जीने हेतु लोगों को जागरूक भी किया जा रहा  है l आप रतलाम के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय जैन की सुपुत्री है l
मंदिर सोसाइटी कार्यकारिणी के अध्यक्ष रोमित जैन ने कहा कि टेम्पा जैन मंदिर पुराना एवं शहर का प्रमुख जैन मंदिर है एवं प्रत्येक रविवार को यहां भक्ति, आरती , सामाजिक मिलन आदि का आयोजन किया जाता है एवं नवकार महामंत्र जाप अविस्मरणीय आयोजन रहा जिसमें संपूर्ण मंदिर सदस्यों ने सहभागिता कर विश्व शांति की प्रार्थना करी l ऐसे जाप नियमित तौर पर रखे जाएं जिससे कि अमेरिका जैसे पश्चिमी सभ्यता युक्त देश में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवित रखा जा सके l
इस अवसर पर मंदिर सोसाइटी के विजय जैन, सिद्धार्थ जैन, श्रेया जैन, नैना जैन, नेहा कोठारी, धरती शाह एवं 300 से अधिक सोसाइटी सदस्यों ने उपस्थित होकर रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता प्रदान करी एवं नवकार महामंत्र जाप का लाभ लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *