डोंगरे नगर ऋण महादेव मंदिर उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉल लगेंगे पेवर ब्लॉक

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम । वार्ड क्रमांक 11 डोंगरे नगर पानी की टंकी के पास ऋण महादेव मंदिर उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, क्षेत्रिय पार्षद बलराम भट्ट व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि डोंगरे नगर पानी की टंकी के पास ऋण महादेव मंदिर उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पुरा होने के बाद उद्यान परिसर सुरक्षित होकर नागरिकों के लिए लाभदायी सिद्ध होगा। उन्होने कहा कि नागरिकों के हित में नगर निगम परिषद विकास कार्य करवा रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने रतलाम नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। भूमि पूजन के अवसर पर बंटी, जगदीश टांक, जोशी काकी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *