कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया

रतलाम । रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है ।उपार्जन कार्य का कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया।कलेक्टर ने मां उमिया वेयरहाउस एवं हाकिमी वेयरहाउस बान्गरोद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल कांटों का सत्यापन किया तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। मॉइश्चर मशीन से गेहूं की नमी की जांच समक्ष मे करवाई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । तौल का सत्यापन करने के लिए गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष मे करवा कर सत्यापन करवाया। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *