10वी एवं कक्षा 12वी की मेरिट सूची में आई बालिकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का किया सम्मान


रतलाम । शासन द्वारा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत नारी शक्ति वंदन के हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ रतलाम जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10 वी की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बालिका एवं 12वी की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बालिका और 8 वे राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भाग्यवती सेन (परि. रतलाम ग्रामीण-02), श्रीमती पिंकी परमार (परि. रतलाम ग्रामीण-01) और आंगनवाड़ी सहायिका लीला पाण्डे (परि. रतलाम शहर-02) को सुश्री भूरिया ने सम्मानित किया। कार्यक्रम मे संयुक्त संचालक और ओएसडी डॉ. विशाल नाडकर्णी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गेहलोद, श्रीमती अर्चना माहौर, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रिंयका बैरागी, पर्यवेक्षक फिरदौस खान एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थी।