रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर ने संजीवनी क्लीनिक सुचारू करने के दिए निर्देश

रतलाम । जिला चिकित्सालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में रोगी कल्याण समिति की पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई एवं जिला चिकित्सालय में विद्युत पानी की व्यवस्था सुचारू करने के संबंध में चर्चा कर समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक निर्णय लिए गये । बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, सिविल सर्जन डा एम एस सागर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता शर्मा, वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. बी एल तापडिया, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री मनोहर पोरवाल, उप संचालक जनसंपर्क श्रीमती अनुराधा गहरवाल, श्री हेमंत राहोरी,ज़िला योजना अधिकारी श्री पाटीदार, ई ई पीडब्ल्यू डी श्री चौहान,उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, प्रभारी सी एम एच ओ डॉ राजेश मण्डलोई, डॉ आर सी डामोर,डॉ अभिषेक अरोरा आर एम ओ, डॉ शिवम श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने एमपीईबी के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय का विद्युत ऑडिट कर वर्तमान लोड की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोड अनुसार विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए यूपीएस/ जनरेटर की व्यवस्था करने के लिए समिति के निर्णय अनुसार कार्यवाही करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए। जनरेटर के संचालन के लिए समिति के निर्णय अनुसार डीजल का प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । सी एम एच ओ को संजीवनी क्लीनिक का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *