आपका रक्त जरुरतमंद को जीवनदान

अक्षय तृतीया को आयोजित होगा रक्तदान शिविर

रतलाम। वर्ष में कुछ दिन ऐसे सर्वश्रेष्ठ होते हैं। अक्षय तृतीया के दिन दान करने से कई गुना फल मिलता हैं। दान तो सभी श्रेष्ठ हैं। जीवन दान सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं।
श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद राजपूत बोर्डिंग शास्त्री नगर, रतलाम तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित रक्त सेवा प्रकोष्ठ द्वारा श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद राजपूत बोर्डिंग, शास्त्री नगर, रतलाम में दिनांक 19 अप्रैल 26, रविवार अक्षय तृतीया को प्रातः 10.30 से 01.30 बजें तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
आयोजक श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद राजपूत बोर्डिंग शास्त्री नगर, रतलाम तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित रक्त सेवा प्रकोष्ठ द्वारा नागरिको से आग्रह किया है कि
अक्षय तृतीया के दिन रक्तदान करने से किसी गंभीर, असहाय, असक्त जरुरतमंद मरीज को जीवनदान प्रदान कर रहें हैं। ऐसे पुनीत अवसर पर दान करने का अवसर छोड़े ना।

Play sound