जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

जिले की प्रवीण्य सूची मे महेश गेहलोत एवं नीलिमा भूरिया ने प्राप्त की प्रथम रैंक

रतलाम । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सैलाना, बाजना के हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी विद्यालयों ने म.प्र. बोर्ड परीक्षा 2025-26 में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिया है। विगत वर्षो की तुलना में परीक्षा परिणाम में निंरतर वृद्धि करते हुए कक्षा 10वी का 86.65 प्रतिशत एवं कक्षा 12वी का 86.85 प्रतिशत रहा है। कक्षा 10वी में 60 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में व कक्षा 12वी में 67.5 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। जिले की प्रवीण्य सूची मे शा.उ.मा.वि. राजापुरा माताजी के महेश गेहलोत ने कृषि संकाय में प्रथम रेंक प्राप्त की एवं शा.क.उ.मा.वि.बाजना की नीलिमा भूरिया ने गृह विज्ञान संकाय में प्रथम रेंक प्राप्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *